Tuesday, April 29, 2025
उत्तर प्रदेशकला एवं साहित्यक्षेत्रीय ख़बरेंखेलगुजरातछत्तीसगढ़जॉब-करियरझारखण्डदिल्लीदेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवा-प्रतिभा मंचराजनीतिराजस्थानराज्यवीडियोव्यापारशिक्षास्वास्थय

माय भारत पोर्टल पर स्वयंसेवकों का रजिस्ट्रेशन

 

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु सभी शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में स्वयंसेवक सेविकाओं व कार्यक्रम अधिकारियों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है।

 

इस संबंध में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशन में सभी महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र जारी कर दिया गया है जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के पीओ को स्वयंसेवक/स्वयं सेविकाओं का माय भारत पोर्टल पर 15 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है।

 

प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है इस पंजीकरण को करने के उपरांत इसकी सूचना विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी पर प्रेषित करें। जिससे कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय को प्रेषित की जा सके।