पीएम मोदी मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच कर रहे योगासन, लोगों में जबरदस्त उत्साह

कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है।पीएम मोदी मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच योगासन कर रहे रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग कर रहे हैंमैसूर में पीएम मोदी ने कहा कि आंतरिक शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल बनाएंगे। इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और योग हम सभी के लिए एक समस्या का समाधानकर्ता बन सकता है।पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।पीएम मोदी ने कहा योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग विश्व में शांति लाता है। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र का भी अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है।पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। आज विश्व के सभी भागों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग निरोग जीवन को विश्वास दे रहा है और घर-घर में योग का प्रसार हो रहा है। साथ ही बोले योग वैश्विक पर्व बन गया है।पीएम मोदी मैसूर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मौजूद हैं। थोड़ी देर में योग दिवस कार्यक्रम पर संबोधित करेंगे। अभी आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल लोगों को संबोधित कर रहे हैं।बाबा रामदेव में हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया। उत्तराखंड में चोटियों पर आईटीबीपी के जवानों ने किया योगा।

पंजाब- अमृतसर के दुर्गियाना के गोल बाग मैदान पर लोगों ने योगा किया।

आईटीबीपी के हिमवीरों ने हिमाचल प्रदेश में 16500 फीट की ऊंचाई पर योगा किया।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर 8वें पर सिक्किम में 17,000 फीट बर्फ की स्थिति में योग का अभ्यास करते हुए। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार की सुबह पूरा देश योगमय होगा। पीएम मोदी जहां कर्नाटक के मैसूर पैलेस में 19 योगासन करेंगे, वहीं देशभर में विभिन्न संगठनों ने योग कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में 25 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ मिलकर योग करेंगे। इस बार की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूरू पैलेस में योगासन करेंगे। उनके साथ करीब 15 हजार लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पीएम 19 योगासन कर लोगों से स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनाने की अपील करेंगे।

कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह है। किस तरह मनाया जा रहा है देश-विदेश में योग जानिए।