तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जुटेंगे प्रदेश के खिलाड़ी

अलीगढ़। जनपद में तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए रविवार को पूरे प्रदेश के खिलाड़ी उमड़ेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 बजे डीएम और सीडीओ अलीगढ़ द्वारा किया जाएगा। स्पोर्ट्स अधिकारी के अनुसार तीन दिन चलने वाले प्रतियोगिता में 15 मंडलों के टेबल टेनिस खिलाड़ी अलीगढ़ आ चुके हैं। रविवार से प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। करीब एक वर्ष बाद अलीगढ़ स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कोई प्रतियोगिता होने जा रही है। रविवार से तीन दिनों तक टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता तीन चरणों में टीम स्पर्धा, एकल और डबल में खेली जाएगा। जिला स्पोर्ट्स अधिकारी राम मिलन ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष / महिला टेबुल टेनिस प्रतियोगिता महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता 18 दिसंबर दोपहर 12 बजे शुरू होकर 20 दिसंबर दो बजे समापन समारोह होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश की लगभग-15 मण्डलों की टीमेंप्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता एकल युगल व मिक्स युगल (पुरुष/महिला) वर्गमेंखेली जायेगी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका सर्वेश कुमार निभाएंगे । साथ ही प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभागीय क्रीडा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम व उप क्रीडाधिकारी, अयोध्या अश्वनी त्यागी भी अपनी भूमिका निभायेंगे। प्रतियोगिता चार टेबिलों पर बैडमिंटन हॉल में खेली जाएगी। प्रतियोगिता मेंअलीगढ़ मण्डल से पुरूष वर्ग में रजत गुप्ता, अभिषेक वर्मा, अदित्य सिंह, पुलकित पाण्डेय ध्रुव, आंजनी गुप्ता एवं महिला वर्ग में सानिया सिंह, फतिमा हसला, याशाशा गुप्ता, स्कन्द चौधरी व कार्तिका यादव प्रतिभाग करेंगे।