गर्व से कहो हम शूद्र हैं’ सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर; रामचर‍ितमानस विवाद पर दो-दो हाथ करने की तैयारी में अखिलेश!

ह‍िन्‍दू धर्म ग्रन्‍थ रामचर‍ितमानस पर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य की ट‍िप्‍पणी के बाद शुरू हुआ व‍िवाद अब गहराता जा रहा है। दो द‍िन पूर्व लखनऊ में अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि बीजेपी वाले हमे शूद्र मानते हैं। सपा प्रमुख के इस बयान के बाद आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के बाहर एक पोस्‍टर लगाया गया। पोस्‍टर कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुंबई महाराष्‍ट्र के राष्‍ट्रीय महासच‍िव अखिल भारतीय उत्‍तम प्रकाश स‍िंह पटेल की ओर से लगाया गया। पोस्‍टर पर ल‍िखा है- गर्व से कहो, हम शूद्र हैं। इसमें ऊपर की ओर जय शूद्र समाज और जय संव‍िधान भी ल‍िखा है। इसमें डा शूद्र उत्‍तम प्रकाश स‍िंह नाम भी ल‍िखा गया है। लखनऊ में झूलेलाल वाटिका के उपासना स्थल में चल रहे मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को हंगामा हो गया था, जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे। विश्व कल्याण के लिए 22 जनवरी से चल रहे महायज्ञ की धार्मिक मर्यादा का पालन न करने और यज्ञशाला का अपमान करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा क‍िया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा था क‍ि सपा नेता श्रीरामचरितमानस का अपमान करते हैं और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मां पीतांबरा महायज्ञ में धार्मिक मर्यादाओं का अपमान करते हैं। इसके बाद अख‍िलेश यादव को काले झंडे भी द‍िखाए गए थे।पूर्व मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने कहा था क‍ि भाजपा ने मुझे रोकने के ल‍िए गुंडे भेजे थे। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई धार्मिक आयोजन में भी नहीं जा सकता। बीजेपी के लोग पिछड़ों को शूद्र मानते हैं। मुझे रोकने के लिए काले झंडे के साथ गुंडे भेजे हैं। ऐसा नहीं है, समय बदलेगा। हम समाजवादी पार्टी के लोग घबराने वाले नहीं हैं।