Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंदेशधार्मिकयुवा-प्रतिभा मंचराजनीतिव्यापार

यूपी में सरकारी कर्मचारियों को धनतेरस व दिवाली से पहले मिलेगा बोनस व डीए

 

केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी में है। सरकार महंगाई भत्‍ता (डीए) भी बढ़ाने वाली है। धनतेरस-दिवाली से पहले यह खुशखबरी मिलने वाली है। वित्त विभाग ने बोनस की फाइल तैयार कर अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दी है।

 

इसके साथ ही महंगाई भत्ता, महंगाई राहत वृद्धि की फाइल भी मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है। धनतेरस और दीपावली से पहले अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार बोनस देगी। नवंबर का वेतन जो दिसंबर में मिलेगा। महंगाई भत्ते का नकद भुगतान राज्यकर्मियों को मिलने लगेगा।

 

चार फीसदी की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता देने की घोषणा होने पर राज्य कर्मचारियों को डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। बढ़ी दर से महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को जुलाई से मिलेगा। जेएन तिवारी ने बोनस की गणना न्यूनतम वेतन 18 हजार के बराबर करते हुए किए जाने का अनुरोध किया है।

 

उन्होंने कहा है कि अब तक बोनस की अधिकतम सीमा 7000 रुपये बेसिक-पे मानते हुए गणना की जाती है। यह धनराशि बहुत कम है। बोनस का 75 फीसदी धनराशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा किए जाने की व्यवस्था को समाप्त करते हुए इसे अधिकतम 50 फीसदी किए जाने की मांग की है।