प्रधानमंत्री 6 को एनजीओ को करेंगे संबोधित, होगा सजीव प्रसारण

 

भाजपा महानगर की रविवार को क्यामपुर असद स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि छह मार्च सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सहायता समूहों की मातृशक्ति को वर्चुअल संबोधित करेंगे। इसका संजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। महानगर के सभी आठ मंडलों में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक वीएस पॉल दोनों विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक बनाए है। शहर विधानसभा क्षेत्र के मानव महाजन व कोल विधानसभा क्षेत्र के भूपेंद्र वार्ष्णेय संयोजक होंगे।

लोकसभा क्षेत्र अलीगढ़ के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि कोल विधानसभा क्षेत्र के मडराक मंडल में आगरा रोड पर बढ़ौली फतेह खां स्थित ग्रीन व्यू पार्क में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर, विष्णुपुरी मंडल का कार्यक्रम सुरेंद्र नगर श्रीराम मैरिज होम में होगा। यहां मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विजय सिंह व महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा होंगे। सिविल लाइंस मंडल का नगला बरौला पुल निकट गोशाला के सामने कार्यक्रम होगा। यहां मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. तारिक मंसूर होंगे। क्वार्सी मंडल का क्वार्सी बाईपास स्थित शांति सुमंगलम लाज निकट इंजीनियर कालोनी में होगा। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम मुख्य अतिथि होंगे विधानसभा क्षेत्र के जयगंज मंडल में जयगंज स्थित सीयल माता मंदिर में कार्यक्रम होंगे। यहां कासगंज प्रभारी श्योराज सिंह होंगे। गांधीनगर मंडल का कार्यक्रम धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा।