Saturday, June 21, 2025
देशराजनीति

द्रौपदी मुर्मू होंगी भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

दिल्ली। भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया है।

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार होंगी। आदिवासी समुदाय से द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं हैं। ये झारखंड की प्रथम राज्यपाल रहीं हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। निर्वाचित होने के बाद देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

द्रौपदी मुर्मू भारतीय राजनीतिज्ञ और १८ मई २०१५ से झारखण्ड की राज्यपाल हैं। वो झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल हैं। वो वर्ष २००० से २००४ तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं। वो पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया है।