सावन मास में पोस्ट को दी गई जिम्मेदारी

बरेली। सिविल डिफेंस की बैठक अंशु कपूर के निवास दुर्गा नगर में संजय नगर पोस्ट की बैठक आयोजन किया गया। मीटिंग के मुख्य अतिथि शिवलेश पांडे S.O ऑनलाइन के माध्यम से रहे। ब्रजेश पांडे I.C.O. मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग का मुख्य एजेंडा आगामी सावन मास में पोस्ट को दी गई जिम्मेदारी के संदर्भ में एवं हाउस होल्ड रजिस्टर के शुरुआत के संदर्भ म़े विचार विमर्श किया गया। बृजेश पांडेय ने कहा कि सभी वार्डन साथी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाये। कहा कि सावन महीना में कांबिड़यों का आना जाना शुरू हो जाएगा। इसलिए अपने अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाएं। शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। भोले के भक्ततों को कोई परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखना है। मंदिरों के आस पास की व्यवस्था का भी ध्यान रखें। मीटिंग में कृपा शंकर गंगवार, विवेक मिश्रा, राजीव कनौजिया, मिथलेश वर्मा, उद्देश्य सक्सेना, अनुज वर्मा, गिरीश साहनी, पोस्ट वार्डन संजय नगर, प्रभाग बारादरी, नागरिक सुरक्षा कोर मौजूद रहे।