Moradabad: छजलैट क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम

मुरादाबाद: प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी बाल विवाह रुकने का नाम नही ले रहे हैं। ताजा मामला छजलैट थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का है, जहां पर एक नाबालिग बच्चे की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति व पुलिस बल मोके पर पहुंच गए हैं। काफी समझाने के बाद भी परिजन मानने को तैयार नही हैं।

किशनपुर गाँव का है मामला

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में नाबालिग बच्चे की शादी कराई जा रही थी। कल बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही बाल कल्याण समिति मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और बाल कल्याण समिति द्वारा परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। परिजन सारे नियम व कानूनों को ताक पर रखते हुए नज़र आये।

बमुश्किल माने परिजन

मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद लड़का पक्ष शादी टालने को राजी हुआ है। बाल संरक्षण समिति की सदस्य नीतू सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे सूचना मिली थी कि इस गांव में नाबालिग लड़के की शादी कराई जा रही है। हम लोग यहां पर पहुंचे हैं और काफी जद्दोजहद के बाद परिजन मान गए है कि जब तक लड़का 21 बर्ष का नही हो जाएगा तब तक शादी नही होगी।

पुलिस रखेगी नजर

फिलहाल पुलिस को इस मामले की जिम्मेदारी दी गयी है कि पुलिस इस मामले में नज़र रखेगी। अगर ये लोग जबरन शादी करते हैं तो इनके ऊपर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।