विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व संघ के बीच कई समझौते हुए जिसका पालन नहीं किया : देवेंद्र पांडे

बरेली। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की बैठक प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में संजय नगर स्थित सत्यम बरात घर बरेली में आहूत की गई। जिसका संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने किया।
देवेंद्र कुमार पांडे ने कहा के मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बरेली व संघ के बीच कई समझौते हुए जिसका पालन आज तक नहीं किया गया जो खेद का विषय है।

प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि अधिकारियों द्वारा मिलकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है उसे किसी भी कीमत पर संगठन द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री हरिश्चंद्र यादव, मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष तस्लीम खान, संगठन मंत्री भुवनेश गंगवार, मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह, राजाराम जिलाध्यक्ष पीलिभीत सहित तमाम पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संगठन कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा और कर्मचारियों के शोषण को ध्यान में रखकर 4 अगस्त 2022 को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है तथा इससे भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 5 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर मुख्य अभियंता कार्यालय बरेली पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राहुल शर्मा, जिला महामंत्री बरेली मौजूद रहे।