बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। प्रदेश में टॉप तीन में टॉपर लड़कियां हैं और सभी प्रयागराज की रहने वाली हैं। पहले नंबर पर 359.66 अंक से रागिनी यादव, दूसरे नंबर पर 358.00 अंक से नीतू देवी और तीसरे नंबर पर 349.333 अंक के साथ अभय कुमार गुप्ता रहे हैं। टॉप टेन में बरेली मंडल का कोई अभ्यर्थी नहीं रहा है। बरेली जिले में नम्रता पाल पहले स्थान पर 268.33 अंक के साथ रही हैं। बरेली में दूसरे स्थान पर 259 अंक के साथ यश सिंह और तीसरे स्थान पर 246 अंक के साथ शुभम सक्सेना रहे।

बता दें कि पहली बार रूहेलखंड विश्विद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 6 लाख 15 हजार 787 छात्रों ने दी थी। जिसमें कुल 6 लाख 15 हजार 21 अभ्यथियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यूपी बीएड जेईई हर साल उम्मीदवारों को बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए आयोजित किया जाता है। यूपी बीएड जेईई 2022 का आयोजन बरेली विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन मोड में किया गया था। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा राज्य भर के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।