Sunday, June 15, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरें

हत्या के मामले में आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास

रामपुर। न्यायालय में लम्बित चल रहे मुकदमों में सघन पैरवी करवा कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक एवं कोर्ट पैरोकार के अथक प्रयास के परिणाम स्वरूप 05-08-2022 को न्यायालय जिला एंव सत्र न्यायालय, रामपुर द्वारा थाना बिलासपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 419/17, धारा- 147/ 148/ 149/ 452/ 302/ 307/ 504/ 506 भादवि के दोष सिद्ध आरोपियों 1. अमनवीर सिंह पुत्र करम सिंह, 2. करम सिंह पुत्र स्व0 निछत्तर सिंह, 3. श्रीमती रंजीत कौर पत्नी करम सिंह, 4. गुरपवन कौर पुत्री करम सिंह, 5. नबी अहमद उर्फ नबीया पुत्र गरीबा, 6. फारूख 7. रिजवान पुत्रगण नबी अहमद समस्त नि0गण ग्राम हजरतपुत्र थाना बिलासपुर, रामपुर 8. बन्ता सिंह पुत्र सरदार गुरमीत सिंह नि0- त्रिपाठी फार्म मनवापट्टी थाना शीशगढ, बरेली, को आजीवन कारावास तथा 63 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।