Monday, November 3, 2025
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर बोले शिवपाल- 2024 में सरकार में ही रहना है…

प्रयागराज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर बोले 2024 में मुझे सरकार में ही रहना है। कहा- फिलहाल, अखिलेश अपने संगठन को मजबूत नहीं कर पाए। सपा का 75 जिलों में संगठन ही नहीं था।अखिलेश यादव अपने संगठन को नहीं संभाल पाए, किसके साथ गठबंधन करेंगे ये हम बताएंगे। भाजपा के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव बोले- ये आने वाला समय बताएगा कि गठबंधन होगा या नहीं समाजवादी पार्टी में मैं नहीं जाऊंगा। सपा से कोई समझौता नहीं करूंगा कई बार धोखा खा चुका हूं। उनके साथ नहीं जाऊंगा, हम चाहते हैं कि नेताजी चुनाव लड़े।

शिवपाल सिंह ने कहा – सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी चल रही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीएम योगी से मिलेंगे।