खाली प्लॉट के शौचालय के टैंक में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सोमवार रात घर से निकले युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सुभाषनगर के वीरभट्टी में रहने वाले वैन चालक का बेटा विनोद (26) सैटेलाइट स्थित होटल में काम करता था। विनोद की बहन आकांक्षा ने बताया कि रात दस बजे वह घर से अंडे लेने निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा। उसके दोस्तों के यहां भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। मंगलवार सुबह सुभाषनगर के काली धाम मंदिर के पास खाली प्लॉट में बने शौचालय के टैंक में उसका शव मिला।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि विनोद की किसी ने सिर कुचल कर हत्या कर दी और शव को टैंक में डाल दिया। जिस जगह विनोद का शव मिला, उसके आस पास काफी सारा खून बिखरा हुआ था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।