उल्टा नाम जपत जग जाना, बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना

सम्भल । हिंदू जागृति मंच के तत्वावधान में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती मनाई गई जिसमें महर्षि वाल्मीकि के चरित्र और उनके कृत्यों का गुणगान किया गया |

अनंत अग्रवाल के निवास पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती की शुरुआत अजय शर्मा, चौधरी महिपाल सिंह और अनंत अग्रवाल ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया |

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एक बार वाल्मीकि जी तपस्या में बैठे थे | लंबे समय तक चले इस तप में वो इतने मग्न थे उनके पूरे शरीर पर दीमक लग गई लेकिन उन्होंने बिना तपस्या भंग किए निरंतर अपनी साधना पूरी की |

लोकतंत्र सेनानी चौधरी महिपाल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें बुरे मार्ग से सही मार्ग पर आने की प्रेरणा देता है।

महिला मंच की जिलाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने श्री राम धुन का संगीत में उच्चारण किया जिसका सभी उपस्थित जनों ने अनुसरण किया |

इस अवसर पर सुबोध कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह गुर्जर, शालिनी मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी ,अंकुर रस्तोगी, भरत मिश्रा आदि उपस्थित रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता गुप्ता ने तथा संचालन शालिनी रस्तोगी ने किया |