सीएम योगी को कागज की नाव भेंट करना चाहते हैं सपा पार्षद, सोशल मीडिया पर जंग

बरेली। शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेंज ओवर कार्यक्रम था। शहर में सोमवार को मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए आए। लेकिन उनके आने से पहले ही सोशल मीडिया पर शहर के विकास को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। किसी ने कमेंट किया कि योगी जी उन सड़को पर से गुजरे जहा से उन्हें आना नहीं था।इससे शहर जी सड़को के हालात पता चल जाएंगे।

तो आज सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पर एक पोस्ट की।

उसमें उन्होंने पोस्ट किया है योगी को कागज की नाव भेंट करना चाहते हैं।बरेली की जनता इन दिनों शहर की सड़कों में बढ़ते गड्ढों से बुरी तरह से त्रस्त है। इस बीच आज सीएम योगी के आगमन की खबर मिलते ही सपा पार्षद ने उन्हें कागज की नाव देने की पेशकश की है। समाजवादी पार्टी के महानगर संगठन के महासचिव एवं नगर निगम के पार्षद गौरव सक्सेना ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कागज की नाव पेश करने की ख्वाहिश जाहिर की है।

सपा पार्षद कागज की नाव बनाकर बरेली की जनता की ओर से सप्रेम भेंट करने की बात कही है।कुछ समय पहले बारिश में शहर की जनता त्रस्त थी। तब महापौर ने कागज की नाव बनाकर उसके जलभराव वाली जगह में चलाकर पोस्ट किया था।जो बहुत चर्चा में रहा था।जिसे शहर की सड़कों की जिम्मेदारी दी उसके हास्यपद पोस्ट से भाजपा को फजियत झेलना पड़ी थी।