Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशराजनीति

UP में नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त, नगर निगमों के मुखिया होंगे नगर आयुक्त

लखनऊ। UP में नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त। आज के बाद नहीं ले सकेंगे कोई महत्वपूर्ण निर्णय, न ही न कर बोर्ड की बैठक सकेंगे। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने आदेश जारी किया।

नगर निगम, नगरपालिका व नगरपंचायत का चार्ज अधिशासी अधिकारी संभालेंगे।

यूपी में जनवरी में होंगे नगरीय निकाय के चुनाव।

जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव की तैयारी।

नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर निर्देश।

प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासन से जारी हुआ निर्देश।

शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक से जोड़ा जाएगा कार्यकाल।

कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी तय। नगर निगमों में नगर आयुक्त के पास होगा संचालन चार्ज।

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अधिशासी अभियंता अधिकारी संचालन करेंगे।निकाय कार्यकारिणी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को परामर्श दे सकेगी।

पालिका परिषद, नगर पंचायतों में खातों का संचालन भी अधिशासी अधिकारी और लेखाकार के हस्ताक्षर से होगा। यूपी में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद, 545 नगर पंचायतें।