Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंदुर्घटना

हाथ सेकते समय महिला के कपड़ों में लगी आग, दो मासूम भी झुलसे

बरेली। कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इसके वजह से हर कोई अलाव जलाकर हाथ सेक रहा है। इस बीच बीती रात तसले पर हाथ सेकते समय एक महिला के कपड़ो में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। साथ ही बैठे उसके दो मासूम बच्चे भी आग के चपेट में आ गए। जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना सुभाष नगर के शांति विहार में रहने वाले सुरेश ने बताया कि बीती रात उसकी 28 वर्षीय पत्नी उर्मिला देर रात 3 वर्षीय बेटी निधि व 4 वर्षीय बेटा आदित्य के साथ घर में लोहे के तसले में आग जलाकर हाथ सेक रहे थे। तभी अचानक से उर्मिला के कपड़ों में आग लग गई। आग लगने से जब उर्मिला चिल्लाई तो पास में बैठे बच्चे उससे लिपट गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में पति ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

आग से हाथ सेकते समय सावधान रहे। दो दिन पहले पेट्रोमेक्स पर हाथ सेकते समय एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए थे। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई।