वेजिटेबल सूप की जगह डॉक्टर्स को नॉनवेज सूप पिलाने का होटल पर आरोप
बरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि उदय भूमि अखबार नहीं करता। आरोप है कि बरेली के सिविल लाइंस स्थित स्वर्ण टावर होटल के स्टाफ ने आईएमए के डॉक्टर्स को वेजिटेबल सूप की जगह नॉनवेज सूप पिला दिया।
बताया जा रहा है कि आईएमए के डॉक्टर्स अपने निकट संबंधियों के साथ होटल में भोजन करने गए और उनको जो सूप पीने को दिया, वो नॉन वेज सूप था, जिसे उन्हें वेजिटेबिल सूप कहकर सबको पिलाया गया। बताया ये भी जा रहा है कि भोजन सर्व करने की प्रक्रिया को होटल के मोहमद आलम देख रहे थे। इस बात की जानकारी बरेली आईएमए के डॉक्टर मयंक रस्तोगी (अपेक्स हॉस्पिटल) ने वीडियो बनाकर दी। इस मामले में अब बरेली पुलिस का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को अवगत कराते हुए जांचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।