Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमदेशराजनीतिराज्य

सिपाही पर भाजपा नेता के साथ मारपीट का आरोप, थाने का घेराव

बरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक सिपाही पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष केशव सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने थाने के गेट पर आत्मदाह का प्रयास भी किया। इसके बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। सिपाही के माफी मांगने पर ही कार्यकर्ता थाने से हटे। वहीं, सिपाही के खिलाफ एफआईआर और बर्खास्तगी की भाजपा नेताओं ने मांग की। मामला शाही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।