Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशदेशशिक्षा

बरेली कॉलेज में एडमिशन को लेकर महिला ने काटा हंगामा, सीटें फुल होने पर भड़की

बरेली। बरेली कॉलेज में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला काफी जोर-जोर से चीखने लगी। महिला ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा काटा। उसकी आवाज सुन आस-पास के लोग एकत्र हो गए।

महिला ने बताया कि उसकी बेटी का B.Sc. (1st Year) में एडमिशन होना था। उसको बायोटेक्नोलॉजी सब्जेक्ट मिल रहा था। जिसकी फीस ज्यादा होने के करण वह उसमें एडमिशन नहीं दिला रही थी। कॉलेज वालों ने अन्य सब्जेक्ट में सीटे फुल बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।