Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरें

सुल्तानपुर में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

सुल्तानपुर। तहसील का घूसखोर लेखपाल कमलेश सरोज अरेस्ट किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने ग्रामीण से 5 हज़ार रुपए मांगे थे। शिकायत पर पहुंची थी एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

बल्दीराय तहसील के दक्खिनगांव ग्रामसभा में है। यहां लेखपाल कमलेश सरोज की तैनाती है। बल्दीराय तहसील परिसर से हुई लेखपाल की गिरफ्तारी राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से अब शासकीय व्यवस्था की पोल खुल रही है।