भारतीय किसान यूनियन का धरना तेरहवें दिन जारी
जट्टारी। टप्पल के ब्लॉक परिसर में नगर पंचायत की बहाली व अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान के नेतृत्व में चल रहे धरने पर आज किसानों की पंचायत हुई। जिसमें टप्पल नगर पंचायत की बहाली इक्यावन लोगों के खिलाफ मुकदमे वापस जमीन के रेट तय करने यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा तोड़फोड़ रोकने की मांग की गई। गौरतलब है कि टप्पल नगर पंचायत का दर्जा समाप्त होने के बाद नगर पंचायत मैं कार्यरत सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी बहाली की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसमें बीते आठ दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान ने धरने के समर्थन की घोषणा की थी। जिसमें सफाई कर्मचारियों ने सरकार के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान के आवास पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों मंत्री के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया था। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान के नेतृत्व में टप्पल ब्लॉक परिसर में धरना अभी तेरहवें दिन जारी है। टप्पल ब्लॉक परिसर में चल रहे धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान मजदूर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र अत्री ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के धरने पर पहुंचकर समर्थन की घोषणा की है।इस अवसर पर सुंदर सिंह बालियान विजय तालान रमेश चंद्र राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु मनवीर इंद्रपाल संजय घनवीर डॉक्टर तायल योगेश आदि लोग उपस्थित थे।