Wednesday, July 16, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंधार्मिक

समाज सेवी ऋतु विश्नोई के स्वास्थ्य लाभ हेतु विष्णु सहस्रनाम पाठ हुआ

मुरादाबाद। ऋणमुक्तेश्वर मन्दिर, खुशहालपुर रोड पर समाज सेवी ऋतु विश्नोई के स्वास्थ्य लाभ हेतु “श्रीविष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ एवं भगवान नृसिंह स्तुति” का वाचन श्रद्धेय धीरशान्त दास अर्द्धमौनी, धर्मगुरु के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दिव्य पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से उच्च स्वर में भगवान के हजारों नामों का श्रद्धापूर्वक गान किया गया।

आचार्य धीरशान्त दास अर्द्धमौनी ने बताया कि कलियुग में भगवान का नाम ही साक्षात भगवान का दर्शन होता है। दवा और दुआ ही हमारे जीवन को संचालित करने वाला योग है। परमपिता परमेश्वर के द्वारा रचित सृष्टि के अधीन हम सब जीवात्माओं का कार्यकाल अनवरत चलता रहता है। अपने अपने प्रारब्धवश हम इस जीवन में सुख एवं दुख की अनुभूति महसूस करते हैं। समस्त श्रद्धालुओं ने परमेश्वर भगवान से ऋतु विश्नोई के दीर्घायु, यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।