Wednesday, July 16, 2025
विदेशस्वास्थय

कोरोना एलर्ट: शंघाई में जल्द सवा करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

चीन की सरकार कोरोना संक्रमण से जुड़ी कड़वी सच्चाई पर पर्दा डालने की लाख कोशिश कर रही हो लेकिन बुरे हालात तमाम जगह से अपना विद्रुप चेहरा दिखा रहे हैं। सबसे बड़े शहर शंघाई के एक बड़े अस्पताल ने स्टाफ को सबसे बुरे दिनों के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। ये सबसे बुरे दिन ज्यादा दूर नहीं हैं।

समाचार एजेंसी रॅायटर्स के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक ढाई करोड़ से ज्यादा आबादी वाले शहर के आधे लोग (1.25 करोड़) कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएंगे। राजधानी बीजिंग के बाद शंघाई के कोविड से बुरी तरह से प्रभावित होने की खबर सामने आई है। चीन में सड़कों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार ने इसी महीने जीरो कोविड पालिसी में ढील दी थी। इसके बाद देश में कोरोना विस्फोट की स्थिति पैदा हो गई है।140 करोड़ आबादी वाले देश में कुछ हफ्तों में 80 करोड़ लोगों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। मरने वालों की संख्या दस लाख के पार जाने की आशंका है। मौजूदा समय में मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं और अंत्येष्टि स्थलों पर शव लिए रिश्तेदारों की लंबी लाइनें हैं। हालात काबू करने में सरकारी तंत्र असहाय है। लेकिन सरकार सच्चाई पर पर्दा डालने से बाज नहीं आ रही है।