Sunday, March 16, 2025
जॉब-करियरयुवा-प्रतिभा मंचशिक्षा

पी.सी.एस.जे. 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को, 303 पदों पर भर्ती के लिए जा रहे हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा – 2022 के प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित होगी। पीसीएस जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यूपीपीएससी की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए 11 दिसंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि छह जनवरी और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। 303 पदों में अनारक्षित (सामान्य वर्ग) के लिए 123, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81, अनुसूचित जाति के लिए 63, अनुसूचित जनजाति के लिए 06 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 30 पद आरक्षित हैं।