Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सड़कों पर उतरी, सीएम योगी की हर व्‍यवस्‍था पर नजर

योगी सरकार गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए सड़कों पर उतर आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अफसर रैनबसेरों के साथ ही कंबल व अलाव की व्यवस्था पर पूरी नजर रखे हुए हैं। शीतलहरी में कुल 4,96,883 कंबल खरीदे गए, इनमें से 2,86,740 लोगों में कंबल का वितरण हो गया,कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। अलाव जलाने के लिए प्रदेश में 14043 स्थान चिह्नित किए गए हैं। प्रतिदिन 12594 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है,शीतलहर के बीच निराश्रितों की सहायता के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है। अब तक 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो। कंबल वितरण का क्रम निरंतर जारी रखा जाए।