शीत लहर के बीच दिल्ली समेत इन राज्यों में हो सकती है बूंदाबांदी

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर और कोहरे के साये में है। कड़ाके की ठंड ने लोगों के जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों में लोगों को शीत लहर से थोड़ी राहत मिलेगी।वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू, हिमाचल, बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले 2-3 दिनों तक घना कोहरा रहने वाला है।मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने अनुमान जताया है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह हल्की बूंदाबांदी देखने के लिए मिल सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी को भारी बारिश या बर्फबारी की अनुमान है। मौसम विभाग ने आगे जानकारी देते हुए बताया, अगले 2 दिनों तक पूर्वी और मध्य भारत में मौसम का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। महाराष्ट्र और उस क्षेत्र से सटे इलाकों में अगले 3 दिनों तक मौसम का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।