एएमयू के अजमल खां तिब्बिया कालिज के अमराज-ए-जिल्द व ताजीनियत के शिक्षकों के लिए सीएमई
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के अमराज-ए-जिल्द व जोहराविया विभाग शिक्षकों के लिए 20-25 जनवरी 2023 को 6 दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में किया जा रहा है,सीएमई के आयोजन अध्यक्ष और अमराज-ए-जिल्द वा जोहराविया विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर जमीर अहमद ने कहा कि इस सीएमई में देश भर के यूनानी चिकित्सा संस्थानों के अमराजे जिल्द विभाग के इच्छुक शिक्षक ई-मेल cme.jild@gmail.com या फोन नंबरों के माध्यम से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7248625862, 983703665 पर संपर्क किया जा सकता है।