Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तेलंगाना में साधा भाजपा पर निशाना, बोले- इनके केवल 399 दिन बचे हैं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तेलंगाना में आयोजित बीआरएस की रैली में भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। भारत राष्ट्र समिति खम्माम रैली में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार अपने दिन गिन रही है, जो केवल 399 ही बचे हैं। अखिलेश यादव ने रैली में कहा, ‘बीते दिन भाजपा ने खुद स्वीकार किया कि उनके पास केवल 4 सौ दिन ही बचे हैं, ऐसे में अब सत्ता में नहीं रह सकते, इसलिए वे अपने दिन गिन रहे हैं’,मालूम हो कि बीआरएस की रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा भी मौजूद थे।रैली में अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा देश की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, ‘देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, इसके अलावा देश के अधिकतर अमीर लोग देश छोड़ रहे हैं क्योंकि सरकार उनको चैन से रहने नहीं दे रही है’।