तालिबान ने महिलाओं के विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में भाग लेने पर लगाया प्रतिबंध

अफगानिस्तान में महिलाओ के खिलाफ तालिबान लगातार ऐसे फैसले ले रहा है, जोकि उन्हें काफी पीछे ले जा रहा है। तालिबान ने पहले महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाया और अब महिलाओं के यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।अगले महीने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा होनी है, लेकिन महिलाएं इसमे हिस्सा नहीं ले सकती हैं। तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी करके कहा गया है कि महिलाएं अगले आदेश तक इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।गौर करने वाली बात है इससे पहले तालिबान ने महिलाओं पर एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगाया था, जिसकी वजह से ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी इसकी आलोचना हुई थी। तालिबान के विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में महिलाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इसकी आलोचना देश के भीतर ही महिलाएं क र रही हैं। कई इस्लामिक देशों ने ईरान द्वारा महिलाओं के खिलाफ लिए जा रहे फैसलों का विरोध किया है। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन ने भी महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदी लगाने का विरोध किया है और इसे इस्लामिक कानून के खिलाफ बताया है।

गौर करने वाली बात है कि 15 अगस्त 2021 के बाद से तालिबान में लड़कियों के सेकेंड्री स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई है। महिलाओं और लड़कियों को अकेले बाहर घूमने पर भी रोक लगा दी गई है। महिलाओं के पार्क में जाने पर भी रोक लगा दी गई है, सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। महिलाओं और लड़कियों को घर की चार दीवारी में बंद करने की कोशिश की जा रही है।