Wednesday, July 16, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराजनीति

भाकियू बड़े आंदोलन की तैयारी में, बना रही रणनीति

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कि मंडल स्तरीय एक बैठक अंबेडकर पार्क में हुई । बैठक का उद्देश्य संगठन का विस्तार तथा आगे होने वाले आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई।

 

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कमिश्नरी मुरादाबाद पर किसानों की विभिन्न समस्याें को लेकर 25 अगस्त को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक 25 सितंबर को होने वाली लखनऊ की महापंचायत की तैयारी पर जोर दिया गया । 25 सितंबर को लखनऊ में एक बड़ी महापंचायत संगठन द्वारा होनी है । मुरादाबाद मंडल से लगभग 10,000 किसान लखनऊ पंचायत में शामिल होंगे।

 

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ,राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीओ में उमेद सिंह ,मंडल प्रभारी जसपाल सिंह फौजी ,मुरादाबाद जिला अध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह ,अमरोहा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , युवा मंडल अध्यक्ष संजीव यादव ,संभल जिला अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ,प्रदेश महासचिव विजेंद्र शर्मा ,प्रदेश सचिव अजीत बालियान ,मास्टर बलराम सिंह ,रोहित देवल ,सुशील चौधरी ,बाबू सिंह ,विक्की चौधरी ,वीर सिंह ढाका ,सुरेंद्र सिंह पप्पू ,विशाल चौधरी उर्फ नरसिंभा ,उधम सिंह ,सुदेश चौधरी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।