National Film Awards : आलिया- कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लू अर्जुन का जलवा कायम

 

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है. हर साल इस अवॉर्ड फंक्शन में देश के टैलेंटेड फिल्ममेकर्स, एक्टर्स, एक्ट्रेस, डायरेक्टर्स, निर्माता और सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ उनके काम के लिए सराहा जाता है. इस बार पहली बार अवॉर्ड में आलिया भट्ट, कृति सेनन, विक्की कौशल, और पल्लवी जोशी ने भी जगह बनाई है. यहां देखें पूरी लिस्ट…

 

बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स

 

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR

 

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट

 

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR

 

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी

 

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह

 

बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह

 

बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी

 

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह

 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

 

बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी

 

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)

 

बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

 

बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)

 

स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह

 

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)

 

बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)

 

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)

 

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह

 

बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो

 

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

 

बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर

 

बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala

 

बेस्ट मलयालम फिल्म- होम

 

बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi

 

बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena

 

 

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए मिला. घर पर अपने परिवार और फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार, साथ ही एक्टर अपनी टीम के साथ बैठकर इस अवॉर्ड फंक्शन की घोषणा होते देख रहे थे. सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और सुकुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही खुशी से गले लगते और झूमते नजर आ रहे हैं. सुकुमार इस दौरान थोड़े इमोशनल भी हो गए. यहां तक कि अल्लू अर्जुन के लिए उनकी पत्नी भी इमोशनल नजर आईं.


एक्टर और फिल्म की पूरी कास्ट के लिए यह बेस्ट मोमेंट रहा.