भारत को सौ साल आगे ले जा रही बीजेपी, लोगों का मिल रहा जनसहयोग:केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार और जनता मिलकर भारत को सौ साल आगे ले जाने का प्रयास कर रहे है। इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के ब्रांड एंबेस्डर हैं। पहले भारत की बात को वैश्विक मंच नकार देता रहा है, लेकिन अब पूरी दुनिया पीएम मोदी की जुबान बोल रही है। जी-20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री कर रहे हैं, इसका श्रेय भारत के एक सौ तीस करोड़ भारतीयों को जाता है। इससे पहले भी जी-20 को लेकर पीएम के नेतृत्व में बैठकें होती रही हैं। हर बैठक में घोषणा पत्र आते रहे हैं। उसमें सर्वसम्मति नहीं बनती थी, लेकिन जनता की ओर से दी गई ताकत के बदौलत केंद्र में दो बार पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में सरकार बनी है। जो दुनिया भारत की हर बात को नकार रही थी, वहीं अब पीएम की जुबान बोल रही है।

 

राम जन्म भूमि पर रामलला को विराजित करने का स्वप्न संजोया था। वह 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है। संसद के विशेष सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन का अटल का जो स्वप्न था। वह पूरा होने जा रहा है। डिप्टी सीएम ने जिला कार्यालय पहुंच कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें लोकसभा चुनाव की टिप्स दिए।