पत्थर पर बना भारत नाम का चिह्न लाया गया अयोध्या

 

अयोध्या में भारत लिखा एक पत्थर चर्चा का विषय बन गया है। इसे राजस्थान से लाया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि इसे राम मंदिर में कहीं स्थापित किया जाएगा। राजस्थान से अयोध्या लाए गए विशेष पत्थर पर बना भारत नाम का चिह्न चर्चा का विषय बना हुआ है। इस चिह्न को कारसेवकपुरम में रखा गया है। जोधपुर से आए कुछ भक्तों ने इस चिह्न को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। देश का नाम इंडिया नहीं भारत किए जाने की चर्चा के बीच अयोध्या पहुंचे इस पत्थर के कई मायने निकाले जा रहे हैं।