ED ने छापे के 10 घंटे के बाद संजय सिंह को किया अरेस्ट
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उनके घर आज सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची थी। यह छापेमारी संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हुई थी। बताया जा रहा है, करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे थे। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं।
दूसरी तरफ ED की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस केस में 1000 रेड पड़ चुकी हैं। संजय सिंह के घर पर कुछ नहीं मिलेगा। 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे। ये उनकी हताशा भरी कोशिशें हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ईडी, सीबीआई और जैसी सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी।
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता का कहना है, विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उनको क्लियरेंस मिल जाएगी। इससे पहले 24 मई को इसी केस में संजय सिंह के करीबियों के यहां ED ने छापा मारा था। तब संजय सिंह ने कहा था- मैंने ED की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर किया। आज मेरे सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ED ने छापा मारा है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। ये जुर्म की इंतिहा है। चाहे जितना जुर्म करो लड़ाई जारी रहेगी।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, संजय सिंह सांसद हैं और निर्भय पत्रकार रहे हैं। उनके घर में छापेमारी हो रही है। हमारे ऊपर छापेमारी होती है, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड में होती है लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और अन्य जहां उनकी (भाजपा) सरकार है उधर छापेमारी क्यों नहीं होती?
————————————–
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ED ने छापे के 10 घंटे के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली की लिकर पॉलिसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल एजेंसी की तरफ से कोई बयान जारी नही किया गया है।
दिल्ली। संजय सिंह को लेकर ईडी की टीम रवाना हुई। सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया गया है। 10 घंटे पूछताछ के बाद संजय सिंह गिरफ्तार। संजय सिंह के आवास के बाहर AAP का प्रदर्शन। आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की।
AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा,
“पिछले करीब 15 महीनों से भाजपा एक तथाकथित शराब घोटाले की आड़ में हम पर आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में 1 हजार जगहों पर ईडी द्वारा छापेमारी कराई गई है। कई अफसर इसमें लगे हुए हैं। 15 महीने बीतने के बाद, लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच में आज तक किसी एजेंसी को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। अगर कोई घोटाला होता तो न जाने कितनी संपत्ति बरामद होती। ये दिखाता है कि ये राजनीति से प्रेरित है।”
कल पत्रकारों पर कार्रवाई हुई और आज आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को गिरफ़्तार किया गया। सच बोलेंगे, जनता की आवाज़ उठाेंगे तो वहां पर आपकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाला दिन में इनका प्रयास होगा कि बिहार और झारखंड में भी छापेमारी की जाए। ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय की गिरफ़्तारी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।
AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा
“हमने कहा कि हम हर कदम पर सहयोग करेंगे। संजय जाने लगे तब हमने कहा जाओ घबराना नहीं। उन्हें कोई आधार नहीं मिला था। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था इसलिए गिरफ्तारी हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने उसे पकड़ा जिसे बिना किसी जुर्म के निलंबित किया गया। जिसे निलंबित करना चाहिए था, उसे राजस्थान का इंचार्ज बना दिया गया।”
—————–
बोले संजय सिंह-मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं है
मैंने Adani के घोटालों का खुलासा किया, ED के पास शिकायतें की
लेकिन अडानी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Modi जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं
वो जुल्म करके, लोगों को Jail में डाल कर जीत नहीं सकते।
मैं पहले भी Adani के घोटालों के खिलाफ बोलता था, आगे भी बोलता रहूंगा।
*संजय सिंह आप सांसद*