काशी में 27 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली

 

उत्तर प्रदेश काशी में देव दीपावली महोत्सव 27 नवंबर को मनाया जाएगा। 26 व 27 नवंबर को लेकर भ्रम की स्थिति पर कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने आश्वस्त किया था। जो काशी तय करेगी,वहीं तिथि सर्वमान्य होगी।

कमिश्नर ने विद्वतजन व समितियों, स्टेक होल्डर्स समेत अन्य से चर्चा करने के बाद बैठक के पश्चात देव दीपावली महोत्सव गंगा के घाटों पर एक साथ 27 नवंबर (सोमवार) को मनाने का निर्णय लिया। सभी समितियों ने भी सहमति व्यक्त की।

कमिश्नर ने बताया कि सूर्योदय पु की पूर्णिमा तिथि में 27 नवंबर को गंगा में स्नान के पश्चात उसी दिन शाम को प्रशासनिक व जनभागीदारी के माध्यम से देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा।

इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती का शासकीय अवकाश भी रहेगा। इस बैठक में देव दीपावली समितियां, होटल एसोसिएशन, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, पुलिस, पंचांगकार व विद्वतजन शामिल थे।