राम मंदिर शुभारंभ के दिन विश्व हिंदू परिषद ने पूरे देश में दीपावली मनाने की घोषणा की

 

राम मंदिर के शुभारंभ के दिन संघ व विहिप ने पूरे देश में दीपावली मनाने की घोषणा की है। सभी मंदिरों में पूजा-पाठ के बाद शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। लोगों से अपने-अपने घरों के सामने कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की गई है, इसकी तैयारियां चल रहीं है।

 

संघ परिवार की ओर से एक जनवरी से जिले भर में अयोध्या से आने वाले अक्षत (चावल) हर घर पहुंचाए जाएंगे। अक्षत देकर मंदिर में दर्शन करने का न्यौता दिया जाएगा। अयोध्या दर्शन के लिए ले जाने की ‘व्यवस्था संघ परिवार की ओर से की जाएगी। 22 से 24 जनवरी के मध्य सभी मंदिरों पर अखंड राम चरित मानस पाठ और सुंदर कांड का पाठ होगा। आतिशबाजी भी की जा सकती है। इसके लिए संघ परिवार जिले भर के मंदिरों की सूची तैयार कर रहा है।

।मंदिरों के संत महंतों की सूची बनाई जा रही है। एक एक मोहल्ले के मंदिरों में संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत व कार्यवाह अजय बताते हैं कि इसमें विचार परिवार के सभी लोगों का सहयोग लेकर दीपावली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। सभी को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।