ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीत के लिए मात्र 69 रनों की जरूरत

भारत को मिली तीसरी सफलता, जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श के बाद स्टीव स्मिथ को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 31 ओवर और चार गेंद में 172 रन बनाएं हैं।

भारत को तीसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने ही दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ नौ गेंद पर चार रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। भारत को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर तीन गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में 240 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य बना है। भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए।