Friday, February 14, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंजॉब-करियरयुवा-प्रतिभा मंचराजनीतिविदेशव्यापार

आठ साल का इंतजार खत्म! यूपी में 728 चकबंदी लेखपालों को मिल प्रमोशन मिला

आठ साल का इंतजार खत्म! यूपी में 728 चकबंदी लेखपालों को मिल प्रमोशन मिला। अब किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 728 चकबंदी लेखपालों को पदोन्नत कर चकबंदीकर्ता (कानूनगो) बना दिया गया है। चकबंदी लेखपाल 2016 से इस पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। इससे 68 जिलों में चकबंदी के कार्यों को रफ्तार मिलेगी और किसानों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे में तेजी आएगी। इस बारे में चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे कि प्रदेश में भूमि विवाद और चकबंदी की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसके बाद विभिन्न जिलों में कानूनगो के रिक्त पदों की जानकारी एकत्र कर मुख्यमंत्री को भेजी गई थी।