मई के महीने में 13 अवकाश, बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना खत्म होने में सिर्फ 5 दिन बचे हैं. मई के महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है या फिर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे है तो उससे पहले जान लें कि मई महीने में पूरे 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. RBI की ओर से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है. आइए चेक करें मई महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे

 

RBI जारी करता है लिस्ट:

आपको बता दें ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से है तो आप अपने शहर की छुट्टियों को चेक कर सकते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकिंग छुट्टियों की लिसेट जारी कर देता है, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

आइए चेक करें मई की छुट्टियों की लिस्ट

 

👇 _1 मई 2022 – मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस/रविवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)_

 

➡️ _2 मई 2022 – भगवान श्री परशुराम जयंती (कई राज्यों में अवकाश)_

 

➡️ _3 मई 2022 – ईद-उल-फितर (लगभग पूरे देश में अवकाश), बसवा जयंती (कर्नाटक)_

 

➡️ _4 मई 2022 – ईद-उल-फितर (तेलंगाना)_

 

➡️ _8 मई 2022 – रविवार_

 

➡️ _9 मई 2022 – गुरु रवींद्रनाथ जयंती (पश्‍च‍िम बंगाल और त्रिपुरा)_

 

➡️ _14 मई 2022 – दूसरा शनिवार_

 

➡️ _15 मई 2022 – रविवार_

 

➡️ _16 मई 2022 – बुद्ध पूर्णिमा (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)_

 

➡️ _22 मई 2022 – रविवार_

 

➡️ _24 मई 2022 – काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन (सिक्किम)_

 

➡️ _28 मई 2022 – चौथा शनिवार_

 

➡️ _29 मई 2022 – रविवार_

 

चेक करें ऑफिशियल लिंक

बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं. यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी.