वीर रस्तोगी अध्यक्ष, निविष्य गोस्वामी, आस्था सिंह, उपाध्यक्ष बने

 

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से शिशु भारती के चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
वीर रस्तोगी अध्यक्ष, निविष्य गोस्वामी, आस्था सिंह, उपाध्यक्ष, मंत्री तेज श्री, उपमंत्री प्रियंका, कनिष्ठ उपमंत्रत्री आयुषी गंगवार, सेनापति अविरल गहलौत, वरिष्ठ उप सेनापति अनुराग दीक्षित, कनिष्ठ उप सेनापति यश को बनाया गया। इसके अलावा वंशिका गंगवार को वंदना विभाग, वैष्णवी शर्मा को भोजन विभाग, रिषिका सिंह को पुस्तकालय विभाग, मानवी चौहान को चिकित्सालय विभाग, घोष विभाग अनंत सिंह को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रतिपाल सिंह, प्रातीय विधि प्रमुख व विशिष्ट अतिथि उप सभापति नगर निगम बरेली महेश राजपूत, अर्चना, प्रधानाचार्य, कांति कपूर बालिका इंटर कालेज, सुनील कुमार सिंह प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।