Sunday, January 19, 2025
देश

मूसेवाला के घर लगा नेताओं का तांता, राकेश टिकैत बोले-पुत तू अमर हो गया, पंजाब और केंद्र के मंत्री भी पहुंचे

मूसेवाला की मौत पंजाब का घाटा: सुखबीर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मूसेवाला को पंजाबियों का प्रसिद्ध कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार का जाना पंजाब के लिए बहुत बड़ा घाटा है जिसको कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। इस दौरान सुखबीर बादल भावुक नजर आए। बलविंदर सिंह भूंदड़ ने मूसेवाला को पंजाब का मान, नेक दिल व बढ़िया कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाने वाला मूसेवाला सदा हमारे दिलों में बसता रहेगा। हरसिमरत कौर बादल ने मूसेवाला की मां चरण कौर को गले लगाकर ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था बलि चढ़ गई है। एक कलाकार के राज में कलाकार की मौत सरकार के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी खोखली पब्लिसिटी में लगी हुई है। पंजाब के जो आज हालात हैं, उसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार जिम्मेदार है। भट्ठल ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए विभिन्न पार्टियों में बैठे अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए। ये नेता भी पहुंचे मूसा यूथ अकाली दल पंजाब के अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह रोजी बरकंदी, शिरोमणि अकाली दल जिला फिरोजपुर के अध्यक्ष बरदेव सिंह नोनी मान, यूथ अकाली दल लुधियाना से सीनियर नेता प्रभजोत सिंह, पूर्व विधायक दिलराज सिंह भूंदड़, जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़ेभाईके, हलका मानसा के इंचार्ज प्रेम कुमार अरोड़ा, यूथ के जिलाध्यक्ष शहरी गुरप्रीत सिंह चहल, यूथ के जिलाध्यक्ष दिहाती गुरदीप सिंह टोडरपुर, एसओआई के रोबिन बराड़, विनरजीत सिंह गोल्डी, प्रधान व्यापार मंडल मानसा हनीष कुमार हनी, यूथ नेता