मुसलमानों का हित भाजपा में ही: शाने अली

संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्राम तुर्तीपुर ईल्हा मे डॉ सलमान खान जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सम्भल और मोह फरमान खान मंडल मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रहटोल के निवास पर पूरे अल्पसंख्यक मोर्चा ने केक काट कर जन्मदिन मनाया और भाजपा की नीतियों को गिनाया गया जिसमें संचालन कर रहे शकील उर रेहमान मालिक पूर्व जिला कार्यालय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, उन्होंने भाजपा की नीतियों को गिनाया उनके बाद सय्यद शान अली जी निवर्तमान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, ने भाजपा की नीतियों को बताया, और डॉ सलमान खान जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सम्भल ने भी भाजपा की नीतियों को बताया और उन्होंने कहा कि पूरा अल्पसंख्यक मोर्चा सम्भल माननीय योगी जी के साथ है और कहा कि अगर पार्टी को हमारे खून की भी जरूरत पढ़ी तो हम उसके लिए भी तैयार है और उनके बाद गुलजार अंसारी पूर्व नगर अध्यक्ष सम्भल, आबिद तुर्की, फहीम, शाहरुख खान पूर्व नगर महामंत्री, इर्शाद गाजी, शाहरुख खान जिला सोशल मीडिया प्रभारी, परवीन जहां, मुर्शिद उस्मानी, जावेद, जफरुल इस्लाम मंडल उपाध्यक्ष रहटोल, आदि लोग उपस्थित रहे।