केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने बांटा पुष्टाहार

बरेली। केंद्र में नरेंद मोदी सरकार के “8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम के पूर्ण होने के निमित्त बरेली महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा के नेतृत्व में शहर और बरेली कैंट क्षेत्र के 9 मंडलों पर आंगनबाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा बहनों, स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ 12 कार्यक्रमो में पुष्टाहार आदि वितरण किया गया। भाजपा महिला विभिन्न 10 आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपस्थित 780 बहनों को पुष्टाहार सेनेटरी पैड, आयरन की गोलियां, विटामिन सहित किट गर्भवती महिलाओं को देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 12 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 570 बहनों की उपस्थिति रही, कुल 9 मंडलों पर 1350 बहनों को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार के भाई अनिल एडवोकेट,बृजेंद्र सिंह, प्रखर सक्सैना, भाजपा महानगर अध्यक्ष के. एम. अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम जेठा, पार्षद शशि सक्सेना, छंगामल मौर्य, राम बहादुर मौर्य, चिकित्सा अधिकारी श्वेता भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार आदि ने केंद्र सरकार में मोदी जी के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को उपस्थित सभी बहनों को विस्तृत रूप से समझाया। महिला मोर्चा महामंत्री मंगलेश सक्सेना ने मोदी जी की उपलब्धियों महिला सुरक्षा के साथ-साथ प्रातः उठकर शोच (शौचालय) जाने के क्रम से राशन कार्ड, उज्जवला गैस योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान, रोजगार, अंत्योदय तक की उपलब्धियों को गिनाई।उपस्थित 1350 बहनों के साथ- साथ सभी मंडलों पर कार्य करने वाली कार्यक्रम संयोजक के रूप में महानगर की बहने सुधा सक्सेना, नंदा अग्रवाल, नीलम रस्तोगी, प्रतिभा जोहरी, ममता जौहरी, अलका अरोरा, जया श्रीवास्तव, नीमा भंडारी, मंडलअध्यक्ष सीमा अरोरा, रश्मि प्रधान, नीतू, कमल गुप्ता, शिवाली, रेनू, प्रीती, वंदना ठाकुर, जीतू, रेनू वर्मा, अनीता सक्सेना, संतोष, सविता मिश्रा, कांता सिंह, कृति, शिखा नायर, नीरू सक्सेना , शन्नो वर्मा, तारावती, अर्चना अग्निहोत्री, गीता दौहरे टीम का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।