Saturday, June 21, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरें

सरकार की नीतिओ को जन जन तक पहुचाने का आहवान किया

संभल। भारतीय जनता पार्टी मण्डल हयातनगर के तत्वावधान में आज मण्डल हयातनगर के बूथों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्यक्रम आयोजित किये गए,जिसमे मुख्य अतिथि श्री अनिल अग्रवाल (राज्य सभा सांसद,गाजियाबाद)रहे।
पिलाखजाना, हयातनगर तथा उमेदराय बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए,जिसमे बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये उन्होंने पार्टी तथा सरकार के कार्य और नीतिओ को जन जन तक पहुचाने का आहवान किया, प्रत्येक घर तक जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
बैठकों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल,जिला मीडिया प्रभारी मुकुल रस्तोगी, जिला मंत्री जय प्रकाश गुप्ता,सुरेश अटल,विपिन गुप्ता,सुमित श्याम,जितेन्द्र सैनी,मनोज राणा,सीमा आर्य,निशा आर्य,अमित कुसमागर,सुशील शर्मा, कृष्ण कुमार, निक्की बाल्मीकि, कल्लूराम सैनी, चिराग गुप्ता, अनुराग ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष गणेश शर्मा ने किया।