Sunday, June 15, 2025
देश

सावन शुरू, पहला सोमवार 18 को

सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है और 12 अगस्त तक रहेगा। सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। सावन के महीने में चारों ओर हरियाली ही हरियाली होती है। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के पांचों सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने और सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से हर मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और साथ ही मनचाहा जीवन साथी मिलता है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम।
1. भगवान शिव को केसर, चीनी, इत्र, दूध, घी, शहद भांग, सफेद पुष्प, धतूरा और बेल पत्र आदि चीजे भगवान शिव को चढ़ाएं।
2. ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
3. भगवान शिव को बेल पत्र चढ़ाते समय ये जरूर ध्यान दें की बेल पत्र में तीन पत्ते हो खंडित बेल पत्र भगवान शिव को न चढ़ाएं।
4. भगवान शिव के ऊपर लाल रंग के पुष्प भूल कर भी अर्पित न करें।
5. भगवान शिव के ऊपर ताजे फूल अर्पित करें बासी फूल भगवान शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए।
6. भगवान शंकर को सफेद रंग के साबूत चावल चढ़ाएं। शिवजी को टूटे चावल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए।
7.भगवान शिव को कुमकुम और रोली नहीं चढ़ाना चाहिए।