Sunday, June 15, 2025
उत्तर प्रदेशराज्य

बोल बम के जयकारों से शिवमय हुई नाथ नगरी

बरेली। सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी भगवान भोलेनाथ के उदघोष से शिवमय हो गई। मंदिरों में भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में कांवड़ियों का आना लगा रहा। डीजे पर बजते भोले के भजनों पर कांवड़िए अपनी थकान भूलकर जयकारे लगा कर झूमते नजर आए।

शहर के प्रमुख मंदिरों बाबा अलखनाथ, धोपेश्वर नाथ, त्रिवटीनाथ मंदिर ,वनखंडी नाथ, पशुपतिनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ में लाखों की संख्या में भीड़ देखी गई। शहर की सड़कों पर भारी संख्या में कांवड़ियों का जत्था नजर आया। यह कांवड़िए हरिद्वार, कछला, गढ़मुक्तेश्वर से कांवड़ ला रहे थे। भगवान भोलेनाथ के गानों पर कांवड़िए जमकर झूमते नाचते नजर आ रहे थे। मंदिरों में जलाभिषेक करते के लिए लोगों को घंटों लाई लाइन में लगे देखा गया। अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरी ने बताया कि भारी संख्या में लोग बाबा के दर्शन करने को आ रहे हैं। बहुत ही अदभुत नजारा है। तीसरे सोमवार को भारी संख्या में मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।