पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने हरद्वारी लाल गौतम

सम्भल। पत्रकार संघ उत्तर प्रदेश की बैठक में जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें हरद्वारी लाल गौतम को जिलाध्यक्ष जबकि मुजफ्फर हुसैन को जिला महासचिव निर्विरोध चुना गया।

नये समाज का दर्पण समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय पर मनीष चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पत्रकार संघ की बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता का संदेश आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पत्रकार संघ उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। पत्र संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी के चुनाव में राघवेन्द्र शुक्ल, मनीष चौधरी,शाद उस्मानी, विनय अग्रवाल समेत सभी संरक्षक/ सलाहकार चुनें गये। जबकि हरद्वारी लाल गौतम को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नदीम अली, मुजम्मिल दानिश, धर्मेन्द्र चौधरी, दीपक कुमार व सचिन चौधरी समेत सभी उपाध्यक्ष जबकि मुजफ्फर हुसैन को महासचिव चुना गया। इसके अलावा शोभित कुमार, दिनेश सक्सेना , शानू मसीह, इरशाद खां व को सचिव चुना गया। जबकि इन्द्रपाल सिंह यादव को कोषाध्यक्ष तथा मौहम्मद अब्बास को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही मुबारक अली, मौ सलीम खान, परवेज़ खां तथा अरविन्द पाल को संगठन मंत्री जबकि भूपेंद्र सिंह, अज़ीम अब्बासी, स्वालेहीन अशरफी को प्रचार सचिव चुना गया। जबकि फरचंद अली वारसी, विनीत शर्मा व मौ शाबेज को जहां प्रवक्ता बनाया वही शशी बाला गौतम को आय व्यय निरीक्षक चुना गया।

जबकि डॉ अजीज उल्ला खां, खलील मलिक,वीरेश यादव, मनोज कुमार, सलीम अंसारी, स्वदेश दिवाकर, आमोद राघव,सिराज चिश्ती, गौरव वर्मा, अनिरूद्घ शर्मा, गुफरान कुरेशी,मोनू , कुलदीप चौधरी,जय प्रकाश मौर्य, तोता राम , पंकज राघव, भूपेंद्र राणा तथा विनोद राघव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने कहा कि पत्रकारिता जगत में कुछ गलत और स्वार्थी पत्रकारों की वजह से गिरावट आई है। जिसके कारण सभी पत्रकार बदनाम होते हैं। इसलिए इसमें सुधार लाकर सम्मान दिलाना ही संघ का प्रमुख उद्देश्य होगा।