Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशदुर्घटना

दो सगी बहनों को जहरीले कीड़े ने काटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बरेली। दो सगी बहनों को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हीं एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव आलमपुर गजरौला की रहने वाली 14 वर्षीय मुस्कान के पिता नियामत अली ने बताया कि घर के कमरे में तखत पर दोनों बहने मुस्कान और नेहा सो रही थीं। तभी अचानक से जहरीले कीड़े ने काट लिया। बेटी ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। परिवार के लोग दोनों को बिथरी चैनपुर के सीएससी सेंटर ले गए जहां हालत गम्भीर होने पर बरेली के जिला अस्पताल भेजा गया।

वहीं, डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुस्कान का उपचार चल रहा है। एक बेटी की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है।